धनबाद में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी मामले में एक को हुई जेल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: जिले में साेमवार की देर रात गलत नीयत से घर में घुसकर नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले युवक काे परिजनाें ने पकड़कर झरिया पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने मंगलवार काे पीड़ित छात्रा की शिकायत पर भागा पांच नंबर हाड़ी पट्टी निवासी राजेश पासवान के विरुद्ध कांड संख्या 227/21 भादवि की धारा 452 पाेस्काे एक्ट दर्ज किया है।

पुलिस ने आराेपी युवक का मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस काे दी शिकायत में पीड़ित छात्रा ने कहा कि जब भी वह अपने घर से बाहर निकलती थी।

राजेश पासवान उसके साथ छेड़छाड़ करता था। विराेध करने पर या परिजनाें काे इसकी जानकारी देने पर जान से मार देने की धमकी देता था। उसके भय से किसी काे कुछ नहीं बताती थी।

देर रात काे अपने दाे नाबालिग बहनाें के साथ घर में साे रही थी। तभी गलत नियत से राजेश घर का एसबेस्टस काे हटाकर अंदर घुस गया। घर में घुसने के बाद छेड़खानी करने लगा।

Share This Article