तोपचांची बम ब्लास्ट कांड का मुख्य आरोपी रामगढ़ थाना क्षेत्र से अरेस्ट, जनवरी में…

जनवरी में बाजार में हुए बम विस्फोट में छह लोग घायल हुए थे, जिसमें एक महिला की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: धनबाद जिले के तोपचांची में बम विस्फोट कांड (Bomb Blast Incident) की एक मुख्य आरोपी गुड़िया देवी को पुलिस ने रामगढ़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

जनवरी में बाजार में हुए बम विस्फोट (Bombs Detonate) में छह लोग घायल हुए थे, जिसमें एक महिला की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

विस्फोट कांड की साजिश में शामिल महिला रामगढ़ में छिपकर रह रही थी। विस्फोट की घटना 8 जनवरी को उस वक्त हुई थी, जब एक बाइक में रखा गया डेटोनेटर ब्लास्ट (Detonator Blast) कर गया था।

इससे पूरे तोपचांची बाजार में अफरा-तफरी मच गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने विस्फोट में घायल पिंटू वर्णवाल के घर छापेमारी की तो वहां से विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले वाले जिलेटिन का जखीरा बरामद किया गया था।

गुड़िया देवी चल रही थी फरार

रांची जगुआर STF की टीम ने आरोपी के घर से बरामद 264 पीस पावर जिलेटिन को जंगल में ले जाकर डिफ्यूज किया था। जांच में जानकारी मिली थी कि पिंटू वर्णवाल और उसकी पत्नी गुड़िया देवी अवैध तरीके से विस्फोटकों का कारोबार करते थे।

घटना के बाद से गुड़िया देवी फरार चल रही थी। शुक्रवार को रामगढ़ शहरी क्षेत्र में छापामारी (Raid) कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Share This Article