झारखंड : पबजी गेम खेलते-खेलते युवक को दिल दे बैठी दो बच्चों की मां, इसके बाद जो हुआ…

वहां से बस से भारत आई और नोएडा में सचिन से शादी के बाद वहां 50 दिन रही, जब मामला हॉट हो गया तो सीमा और सचिन को अरेस्ट कर लिया गया

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर (Seema Haider) और नोएडा का युवक सचिन मोबाइल पर PUBG Game खेलते-खेलते एक दूसरे के करीब आए। दोनों में प्यार हुआ।

इसके बाद सीमा चार बच्चों को लेकर नेपाल पहुंची। वहां से बस से भारत आई और Noida में सचिन से शादी के बाद वहां 50 दिन रही। जब मामला Hot हो गया तो सीमा और सचिन को अरेस्ट कर लिया गया।

दोनों जमानत पर हैं। इस मामले की छानबीन भी गहराई से अभी चल ही रही है। इसी बीच धनबाद से इसी तरह का मिलता-जुलता मामला सामने आया है। हां, यह भारत के भीतर का मामला है।

धनबाद का युवक, आसनसोल की विवाहिता

बताया जाता है कि मोबाइल पर पबजी गेम खेलते- खेलते धनबाद के डिगवाडीह की New Colony के काशी नाथ चौबे को पश्चिम बंगाल के आसनसोल की दो बच्चों की मां से प्यार हो गया।

स्थानीय युवकों ने बताया कि दोनों के बीच रिश्ता मोबाइल में पबजी गेम की वजह से हुआ। इन दोनों का रिश्ता नया नहीं है। दो महीने पहले भी महिला अपने पति को छोड़कर यहां पहुंच गई थी।

पति ने पत्नी के गायब होने की थाने में दर्ज की शिकायत, महिला को पुलिस ने भेजा

दूसरी पति यह पता चल रहा है कि महिला के पति ने अपनी पत्नी के गायब होने की शिकायत थाने में की थी। महिला पहले अपने बच्चों को छोड़कर डिगवाडीह पहुंची थी।

आसनसोल पुलिस (Asansol Police) ने जोड़ापोखर पुलिस के सहयोग से महिला को वापस आसनसोल भेजा था। दो महीने के बाद एक बार फिर महिला अपने प्रेमी के पास पहुंच गई।

इस बार वह दोनों बच्चों को साथ लाई थी। पत्नी के गायब होने के बाद पति ने दोबारा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद महिला को फिर वापस आसनसोल रवाना कर दिया गया है।

Share This Article