Latest Newsभारतधीरेंद्र शास्त्री के भाई का यूटर्न, पुराने वीडियो को बताया गलत

धीरेंद्र शास्त्री के भाई का यूटर्न, पुराने वीडियो को बताया गलत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Dhirendra Shastri’s brother’s U-turn: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग (Shaligram Garg) ने सोमवार रात एक Video जारी कर कहा था कि मेरा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से कोई रिश्ता नहीं है।

साथ ही उसने कहा कि हमने फैमिली कोर्ट में इसे लेकर आवेदन भी दिया है कि हमारा उनसे कोई संबंध नहीं है। इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि शालिग्राम गर्ग ने अपने भाई से रिश्ता तोड़ लिया है। अब मंगलवार को शालिग्राम गर्ग का नया वीडियो सामने आया साथ ही उन्होंने पुराने वीडियो को झुठला दिया है।

संबंध विच्छेद की बात को गलत तरीके पेश किया गया

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) के भाई शालिग्राम गर्ग ने कहा है कि संबंध विच्छेद की बात को गलत तरीके पेश किया गया है। मैंने ऐसा नहीं कहा था कि उनसे कोई संबंध नहीं है।

बल्कि हमने कहा था कि हमारे कामों से उनका कोई लेना देना नहीं है। शालिग्राम ने कहा कि मेरे कहने का मतलब ये था कि उनकी किसी गलती का जिम्मेदार पूज्य सरकार या बागेश्वर धाम पीठ को ना माना जाए।

सभी सनातनी और हिंदू साधु संतों से क्षमा मांगने का वह Video था, जिसे गलत तरीके से पेश किया गया है। शालिग्राम ने कहा कि वह वीडियो गलत है।

बता दें पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई के शालिग्राम का विवादों से पुराना नाता रहा है। उनकी विवाद की वजह से कई बार धीरेंद्र शास्त्री असहज हो जाते हैं। साथ ही उनकी किरकिरी और बदनामी भी होती है। शालिग्राम अब नए वीडियो में कह रहे हैं कि हमारे कामों से उनका कोई लेना देना नहीं है।

spot_img

Latest articles

दीपक के साहस और इंसानियत को मिलेगा सम्मान, झारखंड सरकार करेगी भव्य स्वागत

Jharkhand government Will Give a Grand Welcome: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री Dr. Irfan Ansari...

झारखंड में मौसम साफ, बारिश नहीं, अगले कुछ दिनों में बढ़ेगा तापमान

Clear Weather in Jharkhand : झारखंड में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क...

सेवानिवृत्ति लाभ नहीं मिलने पर हाईकोर्ट सख्त, नगर विकास सचिव तलब

High Court Strict on Not Getting Retirement Benefits: मधुपुर (देवघर) नगर परिषद के एक...

खबरें और भी हैं...