रांची सिविल कोर्ट पहुंचकर DIG अनूप बिरथरे ने किया सुरक्षा का मुआयना

शुक्रवार को सुरक्षा का जायजा लेने के लिए रांची रेंज के DIG अनूप बिरथरे रांची सिविल कोर्ट पहुंचे।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : शुक्रवार को सुरक्षा का जायजा लेने के लिए रांची रेंज के DIG अनूप बिरथरे रांची सिविल कोर्ट पहुंचे। उन्होंने कोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी विस्तार से ली।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने पुलिसकर्मियों को कई दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान सिविल कोर्ट टीओपी प्रभारी भी मौजूद रहे। कोर्ट कैंपस के सभी इंट्री और एग्जीट पॉइंट्स पर आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखने का DIG ने निर्देश दिया।

जमशेदपुर कोर्ट में हुआ था पेशकार पर हमला

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जमशेदपुर सिविल कोर्ट में एक पेशकार पर कोर्ट परिसर में ही धारदार हथियार से हमला हुआ था। इस घटना पर संज्ञान लेते हुए हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को अदालतों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है। उसके मद्दे नजर ही पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी कोर्ट की सुरक्षा का निरीक्षण कर रहे हैं।

 

Share This Article