दिलीप संघानी चुने गए भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के नए अध्यक्ष

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: गुजरात के अनुभवी सहकारी नेता दिलीप संघानी भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के नए अध्यक्ष चुने गए हैं।

संघानी संगठन के पूर्व अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव की जगह लेंगे।

भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ देश के सहकारी संगठनों की सर्वोच्च संस्था है और संघानी इसके अध्यक्ष चुने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शायद पहले नेता हैं।

डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव बीते दस साल से भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के अध्यक्ष थे।

गुजरात सहकारी आंदोलन के वरिष्ठ नेता दिलीप संघानी चार बार लोकसभा सदस्य तीन बार विधायक, दो बार राज्य मंत्रिमंडल में रहे हैं।

वह 1995 से अमरेली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे हैं। संघानी अध्यक्ष और डॉ. बिजेंद्र सिंह और शिवदासन नायर संघ के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

संगठन ने एक बयान में बताया कि संघ के 27वीं सामान्य निकाय की बैठक में मुदित वर्मा, निदेशक, राष्ट्रीय सकारी आवास संघ नई दिल्ली उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ सहकारी नेता हैं।

जी. एच. अमीन, एन. कृष्ण नायर, प्रदीप कुमार, वी.पी. सिंह, एच.के. पाटिल आदि निदेशक के तौर पर निर्वाचित हुए।

Share This Article