दुमका में नाबालिग से गैंगरेप करने की कोशिश, दो को जेल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: मुफस्सिल थाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ और सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास में दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपितों में थाना क्षेत्र के वाला बहाल गांव निवासी मिठू लाल सोरेन और ईश्वर मुर्मू शामिल हैं। नाबालिग मूलरूप से मसलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय नाबालिग की मां ने लिखित शिकायत में बताया कि उसका मायके के केशिय बहाल पंचायत में बीती 13 जनवरी की रात करीब आठ बजे तीन युवकों ने उसकी नाबालिग बेटी से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया।

बच्ची के शोर मचाने पर सभी आरोपित भाग खड़ा हुए। इस दौरान आरोपितों ने नाबालिग की सोने की नाकबाली भी छीन ली।

मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई लेकिन गवाही देने वालों को जान से मारने की धमकी देने के बाद कोई भी सामने नहीं आया। अंत में उसने 20 जनवरी को थाना में लिखित शिकायत की।

मामले में पुलिस ने कांड संख्या 18/22 के तहत भादवी की धारा 376,504,511, पॉक्सो एक्ट 8 के तहत मामला दर्ज करते हुए दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एक अन्य अज्ञात आरोपित पुलिस की गिरफ्त से दूर है। थाना प्रभारी उमेश राम ने बताया कि नाबालिग से छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास में दो को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। एक अन्य आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।

Share This Article