दुमका : आपराधिक गतिविधियों पर रखें नजर, गश्ती में लाएं तेजी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: जरमुंडी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उमेश कुमार सिंह ने रविवार को जामा थाना में थानेदारों के साथ बैठक कर लंबित मामलों की समीक्षा की। साथ ही जल्द निष्पादन का निर्देश दिया।

एसडीपीओ नवंबर माह में दर्ज हुए कांडों की थाना वार समीक्षा की। केस निष्पादन व अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया। सभी थाना प्रभारियों से कहा कि अपराध पर नियंत्रण रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है।

आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखें ताकि इस पर रोक लगाई जा सके। गश्ती में तेजी लाने की जरूरत है। सामूहिक प्रयास और गंभीरता से ही अपराध पर कुछ हद के लिए अंकुश लगाया जा सकता है।

जामा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, जरमुंडी के नवल किशोर सिंह, सदर के पुलिस निरीक्षक र¨वद्र कुमार सिंह , हंसडीहा प्रभाग के निरीक्षक संजय सुमन हंसडीहा प्रभाग, रामगढ़ थानेदार रूपेश कुमार, तालझारी के राजीव प्रकाश, सरैयाहाट के अनुज कुमार यादव व हंसडीहा के प्रभारी थानेदार उत्तम कुमार मौजूद थे।

Share This Article