रांची के युवक दीप श्रीवास्तव की दुमका में हत्या, पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: नगर थाना पुलिस ने ग्रामीण विकास विभाग के क्लर्क दीप श्रीवास्तव की मौत मामले का खुलासा किया है।

पुलिस ने क्लर्क की मौत को हत्या नहीं हादसा करार दिया है। पुलिस ने लापरवाही और साक्ष्य छुपाने के आरोप में ठेकेदार संतोष कुमार महतो समेत पांच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार अन्य आरोपितों में नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला सुरज शर्मा, विक्की शर्मा, अशोक मिस्त्री एवं कृष्ण कुमार शामिल हैं।

डीएसपी मुख्यालय शिवेंद्र कुमार ने बताया कि बीते एक फरवरी को ग्रामीण विकास विभाग के क्लर्क दीप श्रीवास्तव का हिजला रोड़ शिव मंदिर चौक के समीप शव उसके किराये के मकान से कुछ दूरी पर मिला था। मामले में पुलिस प्रथम दृष्टया में हत्या का मामला दर्ज करते हुए छानबीन में जुट गई थी।

क्लर्क के साथ अंतिम समय रहने वाले संतोष महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के सामने संतोष ने अपराध स्वीकारते हुए क्लर्क की मौत की पूरी कहानी बताई।

संतोष ने पुलिस को बताया कि घटना से पहले संतोष के रेलवे स्टेशन स्थित किराये के मकान में सभी पार्टी का आयोजन किया था।

पार्टी में सुरज शर्मा, विक्की शर्मा, अशोक मिस्त्री, कृष्ण कुमार और दीपक साह सभी शामिल हुए थे। सभी ने संतोष की छत पर मटन और शराब का सेवन किया।

इसी बीच छत पर बिछे पानी के पाईप से दीप श्रीवास्तव का पैर फंसने से गिर गया और सिर में गंभीर चोर आयी।

आनन-फानन में दुधानी स्थित निशा मेडिकल स्टोर में इलाज कराया। संतोष के घर लौटने के बाद दीप श्रीवास्तव की सांस रुक गई।

यह देख सभी घबरा गये और दीप श्रीवास्तव की कार जेएच 04ई 9183 से डंगालपाड़ा स्थित उसके किराये के मकान के सामने शव फेंक भाग निकले।

संतोष मूलरूप से हंसडीहा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। दीपक साह रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ ब्लॉक के सामने का रहने वाला है।

वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र के न्यू बांधपाड़ा के समीप रहता था। अन्य आरोपी नगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड़ रसिकपुर निवासी है।

पुलिस ने लापरवाही बरतने और साक्ष्य छुपाने के आरोप में संतोष समेत पांच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस साक्ष्य छुपाने को लेकर इस्तेमाल किए गए हुंडई कार मारूति सुजुकि कंपनी का एसप्रेसो कार नंबर जेएच 04 डब्लू 9492, शराब की खाली बोतले और एक मोबाईल बरामद करने में सफल रही।

पुलिस को यह सफलता एसडीपीओ सदर मो नूर मुस्तफा के नेतृत्व में थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार आदि टीम में शामिल थे।

Share This Article