गुमला के दो बच्चे बिहार के ईंट भट्ठे में कर रहे थे काम, कराया गया मुक्त

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद रवि आनंद के नेतृत्व में श्रम अधीक्षक एतवारी महतो,

पुलिस प्रशासन तथा सीडब्ल्यूसी के संयुक्त प्रयास से सदर प्रखंड के अंबेडकर नगर स्थित स्लम बस्ती निवासी गुड़िया के दोनों छोटे बच्चों को बिहार राज्य के बिहटा ग्राम के ईंट भट्ठे से मुक्त कराया गया।

मुक्त कराए गए दोनों बच्चों को बाल गृह में रखने की प्रक्रिया की जा रही है।

श्रम अधीक्षक एतवारी महतो ने बताया कि सदर अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के सहयोग से दोनों बच्चों को बिहार के ईट भट्ठे से मुक्त कराया गया

। मुक्त कराए गए दोनों बच्चों को बाल गृह में रखने की प्रक्रिया की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों सदर प्रखंड स्थित अंबेडकर नगर के स्लम बस्ती निवासी गुड़िया अपनी आर्थिक स्थिति से विवश होकर अपने दो छोटे बच्चों को बिहार राज्य के ईट भट्टे पर भेज दिया था।

इनमें 12 वर्षीय बेटी खुशी कुमारी तथा 09 साल का बेटा आकाश कुमार हैं।

Share This Article