झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे राहुल गांधी से करेंगे मुलाक़ात

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, सह प्रभारी उमंग सिंगर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी के सभी विधायक आठ फरवरी को राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।

बताया जाता है कि पूर्व प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के समय में कांग्रेस के विधायकों को राहुल गांधी से नहीं मिलने दिया जाता था।

इसकी शिकायत वर्तमान प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय से पिछले दिनों विधायकों ने की थी। इस पर प्रदेश प्रभारी ने राहुल गांधी से जल्द समय लेकर मुलाकात का समय दिलाने की बात कही थी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी से आठ फरवरी का समय मिला है, जिसमें पार्टी के सभी सांसद, विधायक और कार्यकारी अध्यक्ष, समन्वय समिति के सभी सदस्य शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि राहुल जी के साथ सरकार और संगठन पर चर्चा होगी।

उल्लेखनीय है कि आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद से झारखंड कांग्रेस पर आलाकमान की पैनी नजर है।

यही वजह है कि जिस दिन आरपीएन सिंह ने भाजपा का दामन थामा, उसी दिन शाम होते-होते कांग्रेस आलाकमान ने झारखंड के लिए नए प्रभारी की घोषणा कर दी। साथ ही उन्हें झारखंड प्रवास पर भेजा गया।

तीन दिनों तक प्रभारी झारखंड में रहे और पार्टी के विधायकों के साथ-साथ संगठन के लोगों के साथ मैराथन बैठकें की।

Share This Article