मां वैष्णो देवी का भव्य मंदिर का हुआ शिलान्यास

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: जय माता दी सेवा समिति, दुमका के द्वारा मां वैष्णो देवी का भव्य मंदिर सह धर्मशाला निर्माण कार्य शिलान्यास किया गया।

शिलान्यास कार्य स्थानीय बक्शी बांध रोड, सिंघाड़ा पोखरा के पास जय माता दी क्लोनी में किया गया।

समिति और शहरवासियों के अधक प्रयास के बाद सार्वजनिक मंदिर सह धर्मशाला का निर्माण होने जा रहा है।

इस पुनीत कार्य में दुमकावासी को मिलजुल कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सफल बनाने का अपील समिति ने किया।

शिलान्यास पूजन कार्यक्रम में समिति कोषाध्यक्ष अरुण केशरी, पत्नी मंजू देवी, अध्यक्ष राजेश कुमार राउत, पत्नी मोनिका देवी शामिल हुए।

Share This Article