दुमका में 1.42 करोड़ गड़बड़ी के मामले में तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल विभाग, दुमका कार्य प्रमंडल में कंस्ट्रक्शन कंपनी को 1.42 करोड़ की गड़बड़ी मामले में धोखाधड़ी के आरोप में नगर थाना पुलिस तीसरे आरोपित को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपित राजेश कुमार सिंह है।

आरोपित का स्थायी पता बिहार के नवादा जिला के नगर थाना क्षेत्र के बुधौली गांव है। वर्तमान में पश्चिमी दिल्ली, गुड़गांव के बिजवासन दक्षिण स्ट्रीट नंबर-3 के हाउस नंबर 450/72 है।

पुलिस के दबिश पर दुमका पहुंचे आरोपित की थाना क्षेत्र के पुसरो से पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दी है

। इससे पहले बीते 24 नवंबर को नगर थाना पुलिस दो विभागीय कर्मी की संलिप्ता पाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दी थी।

गिरफ्तार आरोपित विभाग के लेखपाल पंकज कुमार वर्मा और कम्प्यूटर ऑपरेटर पवन कुमार गुप्ता है।

तीसरे गिरफ्तार आरोपित राजेश पर जेके इंटरप्राइजेज के नाम से हुए पैसे की ट्रांसफर, दुमका के खाते में 54 लाख 75 हजार, 6 लाख रुपये एवं राजेश अपने छोटे भाई के बैंक ऑफ इंडिया के खाते में 22 लाख 50 हजार रुपये कुल 83 लाख 25 हजार रुपये ट्रांसफर किया। साथ ही कुछ पैसे अपने निजी खर्च में भी इस्तेमाल किया। पुलिस अन्य खाते खंगालने में जुटी है।

Share This Article