बाइक सवार दो युवकों ने दो महिलाओं से छीन लिया डेढ़ लाख रुपए से भरा थैला, पुलिस ने…

दोनों महिलाएं मां मनुषा ग्रुप की अध्यक्ष और सचिव हैं। बताया जाता है कि शनिवार को दोनों भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य ब्रांच से ग्रुप के डेढ़ लाख रुपए निकाली और टोटो में सवार हो गई

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: शहर के नगर थाना क्षेत्र के बाउरीपाड़ा की रहने वाली आशा कोरचावला और यशोदा देवी से गिलानपाड़ा के पास बाइक सवार झपट्टामार गिरोह (Snatch Gang) के दो युवकों ने डेढ़ लाख रुपए से भरे थैले की छिनतई (Snatching) कर ली।

दोनों महिलाएं मां मनुषा ग्रुप की अध्यक्ष और सचिव हैं। बताया जाता है कि शनिवार को दोनों भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) के मुख्य ब्रांच से ग्रुप के डेढ़ लाख रुपए निकाली और टोटो में सवार हो गई।

दोनों महिलाओं के साथ एक और महिला दीपिका देवी भी साथ में थी। वह अपने पति के बाइक में सवार हो गई थी और टोटो के पीछे-पीछे चल रही थी।

दोनों महिला गिलानपाड़ा मुनमुन फ्यूल पम्प के पास की गली के बाहर टोटो से जैसे ही उतरी कि बाइक सवार दो युवक रुपए से भरे थैले को झपट्टा मारकर छीन तेज गति से दुधानी टावर चौक की ओर भाग निकले।

महिला के चिल्लाने पर स्थानीय लोग तुरंत जुट गए। इसी बीच तीसरी महिला अपने पति के साथ भी पहुंच गयी थी। स्थानीय युवकों के साथ-साथ तीसरी महिला के पति भी बाइक से दोनों बाइक सवार उचक्कों का पीछा भी किया,लेकिन दोनों उचक्के तेज गति से दुधानी की ओर फरार हो गए।

पुलिस ने गश्ती दल की पुलिस को मौके पर भेजा

पीड़ित महिला आशा कोरचावला का कहना है कि वह ग्रुप लोन लेकर महिलाओं के बीच बांटती है और सप्ताह में सभी पैसे को कलेक्ट कर कम्पनी के खाते में जमा कर देती है।

उसने बताया कि वह डेढ़ लाख रुपए को ग्रुप की 12 महिलाओं के बीच बांटने वाली थी। रुपए को वह खुद अपने पास रखी हुई थी। छीना-झपटी में थैले का हैंडल उसके हाथ में ही रह गया।

महिला ने बताया कि दोनों युवकों में एक युवक ने हेलमेट (Helmet) पहन रखा था और दूसरे ने कुछ नहीं पहना हुआ था। रुपए छिनतई कर भाग रहे उचक्कों को पकड़ने के लिए काफी चिल्लायी।

कई युवक बाइक से दोनों युवकों का पीछा भी किया। लेकिन तब तक तेज गति से दोनों युवक भाग चुके थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने गश्ती दल की पुलिस (Police) को मौके पर भेजा है। पुलिस जांच करने में जुट गई है।

Share This Article