दुमका में युवक ने फांसी लगा कर दी जान

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: पत्नी के किसी दूसरे युवक से अवैध संबंध के संदेह में शुक्रवार की रात ससुराल में राजेश पुजहर (30) ने फांसी लगा जान दे दी।

शनिवार की सुबह मुफस्सिल थाना की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार मोरटंगा के केवटपाड़ा के राजेश की शादी धतिकबोना की सुष्मिता हांसदा के साथ करीब पांच माह पहले शादी हुई थी।

शादी के बाद दो माह बाद पत्नी के साथ श्रीअमड़ा और पति अपने घर में रहने लगा।

शुक्रवार को दोनों धतिकबोना आए थे। शाम को राजेश पुजहर यह कहकर बोला कि देर शाम तक आ जाएगा, लेकिन वह नहीं आया।

शनिवार की सुबह ससुराल वाले घर से कुछ दूर पेड़ से लटका शव मिला। पत्नी का कहना था कि पति उसके चरित्र पर शक करता था।

गर्भवती होने के बाद कहने लगा कि किसी दूसरे युवक से संबंध है। यह बच्चा उसका नहीं है। गर्भपात के लिए एक गोली थी।

नहीं खाने पर नाराज होकर राजेश घर से चला गया। बताया कि पति शराब, गांजा से लेकर हर तरह का नशा करता था।

वहीं मां का कहना था कि बहू से कुछ बात होने के बाद बेटे ने जान दे दी। पुलिस ने मां के बयान पर यूडी केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

Share This Article