ईडी ने पंजाब से ‘आप’ विधायक, उनके परिवार के परिसरों पर धन शोधन मामले में छापे मारे

पंजाब में ईडी ने आम आदमी पार्टी की विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा और उनके परिवार से जुड़े सात ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई सरकारी जमीन से जुड़े धनशोधन मामले में हुई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सरकारी संपत्तियों पर कथित कब्जे और अन्य आरोपों से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब से विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा और उनके परिवार के परिसरों पर बुधवार को छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई के तहत कुल सात जगहों पर छापेमारी की गई।

उन्होंने बताया कि ‘आप’ की पंजाब इकाई की महिला शाखा की अध्यक्ष एवं मोगा से विधायक अरोड़ा, उनके परिजनों, सहयोगियों और उनके पति डॉ. राकेश अरोड़ा से जुड़े एक नशामुक्ति अस्पताल सहित कई स्थानों की तलाशी ली गई। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज ईडी का यह मामला पंजाब पुलिस की जून 2024 की उस प्राथमिकी से संबद्ध है जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 754ए के लिए अधिग्रहित सरकारी भूमि के फर्जी दाखिल-खारिज और मोगा जिले में मुआवजे के गलत वितरण का आरोप लगाया गया था। ईडी की यह कार्रवाई अगले साल की शुरुआत में प्रस्तावित पंजाब विधानसभा चुनावों से ठीक पहले हुई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।