पूजा सिंघल के खिलाफ ED ने की बड़ी कार्रवाई, Pulse अस्पताल सहित 82.77 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

News Aroma Media

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को झारखंड मनरेगा घोटाला (Jharkhand MNREGA scam) की आरोपित निलंबित IAS Pooja Singhal की संपत्ति को कुर्क किया है।

ED ने IAS पूजा सिंघल के पल्स अस्पताल (Hospital) सहित 82.77 करोड़ की कुल संपत्ति को कुर्क किया है।

इन संपत्तियों में पल्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (Pulse Super Specialty Hospital), पल्स डायग्नोस्टिक एंड इमेजिनिंग सेंटर (Pulse Diagnostic And Imaging Center) और रांची स्थित दो जमीन शामिल हैं। ED ने मनरेगा घोटाले में अवैध रूप जुटाई गई संपत्ति को कुर्क किया है।

उल्लेखनीय है कि 18.06 करोड़ रुपये का मनरेगा घोटाला उस अवधि से हुआ है, जब पूजा सिंघल खूंटी जिले में उपायुक्त थीं। वह विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए राशि स्वीकृत करने वाली प्रमुख अधिकारी थीं।

कई और की भी होगी संपत्ति कुर्क

ED ने बीते पांच मई को पूजा सिंघल के कई ठिकानों पर छापेमारी (Raid) की थी। इस दौरान ED ने भारी मात्रा में नकद बरामद किया था।

ED ने बाद में पूजा सिंघल से पूछताछ की और सिंघल को गिरफ्तार कर लिया था। ED ने पूजा के पति अभिषेक कुमार झा, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) सुमन कुमार सिंह के अलावा खूंटी जिले के इंजीनियरों (Engineers) और अधिकारियों (Officials) राम बिनोद प्रसाद सिन्हा, जय किशोर चौधरी, शशि प्रकाश और राजेंद्र कुमार जैन के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। इस मामले में ED के अधिकारियों ने बताया कि अन्य आरोपितों की भी संपत्ति कुर्क की जाएगी।

x