Homeझारखंडमिस्र के राष्ट्रपति ने कोरोना काल के बीच अच्छे आर्थिक प्रदर्शन के...

मिस्र के राष्ट्रपति ने कोरोना काल के बीच अच्छे आर्थिक प्रदर्शन के लिए सरकार को सराहा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

काहिरा: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी ने कोविड-19 महामारी के दुष्प्रभावों के बावजूद अपनी सरकार के बेहतरीन आर्थिक प्रदर्शन की प्रशंसा की।

उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) सहित विश्व वित्तीय संस्थानों के अनुसार देश की अर्थव्यवस्था के संदर्भ में सकारात्मक नजरिए के मद्देनजर सरकार के प्रदर्शन को सराहा।

सीसी ने शनिवार को एक बयान में कहा, सरकार के प्रयासों की प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों द्वारा प्रशंसा की गई, जिसमें से आईएमएफ के विशेषज्ञों की आधिकारिक घोषणा है कि मिस्र की अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन अपेक्षाओं को पार कर गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उन्होंने महामारी से निपटने के लिए मिस्र की अर्थव्यवस्था की क्षमता की सराहना की। इसका श्रेय आर्थिक सुधार कार्यक्रम के सटीक क्रियान्वयन को दिया गया।

आईएमएफ विशेषज्ञों ने गुरुवार को एक बयान में कहा था कि मिस्र की अर्थव्यवस्था ने महामारी के बावजूद उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है।

आईएमएफ टीम ने उल्लेख किया कि आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड की मंजूरी के बाद 1.6 अरब डॉलर की एक किश्त मिस्र को उपलब्ध होगी।

spot_img

Latest articles

जियो बना भारत का सबसे बड़ा 5G नेटवर्क — 23 करोड़ से ज्यादा यूजर जुड़े

Jio Becomes India's Largest 5G Network: भारत में 5G तकनीक की दौड़ तेज हो...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा रैकेट ध्वस्त, चार गिरफ्तार

Major Brown sugar Racket Busted in Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार...

झारखंड सरकार ने दो जेल अधीक्षकों का तबादला किया, खाली पदों पर नई पोस्टिंग

Jharkhand Government Transfers two jail Superintendents: झारखंड सरकार ने जेल विभाग में बड़े पैमाने...

खबरें और भी हैं...