What's Hot

    आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा, अल-बद्र का हवाला संचालक दिल्ली में गिरफ्तार

    अगस्त 19, 2022

    सुप्रीम कोर्ट ने जामनगर में ग्रीन्स जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर के खिलाफ जनहित याचिका खारिज की

    अगस्त 19, 2022

    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने कहा- उमर फारूक नजरबंद नहीं हैं

    अगस्त 19, 2022
    Facebook Twitter Instagram
    BREAKING NEWS
    • आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा, अल-बद्र का हवाला संचालक दिल्ली में गिरफ्तार
    • सुप्रीम कोर्ट ने जामनगर में ग्रीन्स जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर के खिलाफ जनहित याचिका खारिज की
    • जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने कहा- उमर फारूक नजरबंद नहीं हैं
    • 2024 का लोकसभा चुनाव मोदी बनाम केजरीवाल होगा: AAP
    • लालू प्रसाद के दामाद, पार्टी कार्यकर्ता चला रहे सरकार, नीतीश लाचार: सुशील मोदी
    • सरकार चाहती है कि सार्वजनिक क्षेत्र में सिर्फ एक बैंक रह जाए: जयराम रमेश
    • AstraZeneca को भारत में मिली स्तन कैंसर की दवा की मंजूरी
    • शेयर बाजार में तेजी पर विराम, सेंसेक्स 652 अंक टूटकर 60,000 अंक से नीचे उतरा
    शनिवार, अगस्त 20
    News Aroma
    • भारत
    • झारखंड
    • बिहार
    • विदेश
    • करियर
    • मनोरंजन
    • जॉब्स
    • ऑटो
    • हेल्थ
    • खेल
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफस्टाइल
    • अजब गज़ब
    • क्राइम
    News Aroma
    Home»भारत»शिवसेना के बागी गुट का नेतृत्व कर रहे एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए CM
    भारत

    शिवसेना के बागी गुट का नेतृत्व कर रहे एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए CM

    NewswrapBy Newswrapजून 30, 2022कोई टिप्पणी नहीं2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

    मुंबई: महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच गुरुवार की शाम एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब भाजपा नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने घोषणा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) होंगे।

    शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे गुरुवार शाम यहां राजभवन में राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

    भाजपा के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार दोपहर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और नवनिर्वाचित CM शिंदे से मुलाकात के बाद यह घोषणा की।

    फडणवीस (Fadnavis) ने कहा, हमने सभी भाजपा विधायकों, शिंदे जी के नेतृत्व वाले समूह, 16 निर्दलीय और अन्य नेताओं की एक सूची राज्यपाल को सौंपी है। कुछ और नेतागण जल्द ही हमारे साथ जुड़ जाएंगे।

    जनता की भावना को देखते हुए फैसला लिया : शिंदे

    तदनुसार, शिंदे गुरुवार को शाम 7.30 बजे राजभवन में अकेले सीएम पद की शपथ लेंगे। बाद में दोनों पक्षों (बागी शिवसेना का समूह और भाजपा) के विधायकों को समायोजित करने के लिए मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।

    फडणवीस ने कहा, मैं सरकार से बाहर रहूंगा, लेकिन मैं नई सरकार को सभी मोचरें पर सफल बनाने के लिए हर संभव कोशिश करूंगा और पिछले ढाई साल में रुकी हुई विकास गतिविधियों को फिर से शुरू करूंगा।

    बागी समूह का समर्थन भाजपा करेगी। यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस (press conference) में शिंदे ने कहा कि भाजपा के साथ हमारा स्वाभाविक गठबंधन था। उन्होंने कहा कि हमने जनता की भावना को देखते हुए फैसला लिया है।

    फडणवीस ने कहा, हमने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने हमें साढ़े सात बजे का समय दिया है।

    मैं सरकार के बाहर रहूंगा और इस सरकार (government) को सफल बनाने के लिए वो सब कुछ करूंगा, जिसकी जरूरत होगी।

    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • भारत
    • झारखंड
    • बिहार
    • विदेश
    • करियर
    • मनोरंजन
    • जॉब्स
    • ऑटो
    • हेल्थ
    • खेल
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफस्टाइल
    • अजब गज़ब
    • क्राइम
    © 2022 News Aroma Media. Designed by News Aroma.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.