जमीन विवाद को लेकर बुजुर्ग को मारी गोली, स्थिति गंभीर

बुजुर्ग का नाम बजरंगी यादव बताया जा रहा है, मिली जानकारी के अनुसार गोली बजरंगी यादव के पेट में लगी है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत महादेवगंज स्थित तीरटोला में गुरुवार की दोपहर जमीन विवाद (Land Dispute) को लेकर बुजुर्ग को गोली मारकर घायल कर दिया गया।

बुजुर्ग का नाम बजरंगी यादव (Bajrangi Yadav) बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गोली बजरंगी यादव के पेट में लगी है। फिलहाल सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

लंबे समय से चल रहा था जमीन विवाद

मिली जानकारी के अनुसार जमीन विवाद (Land Dispute) को लेकर गांव के बजरंगी यादव और आरोपी युवक नीतीश यादव के बीच विवाद चल रहा था।

इसी क्रम में गुरुवार की दोपहर में किसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और नीतीश यादव (Nitish Yadav) ने गोली दाग दी। बुजुर्ग की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article