दीपिका को डाकू का किरदार देना चाहते हैं संजय

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को साथ देखने के लिए फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, अब लगता है कि फैंस की ये ख्वाहिश जल्द ही पूरी होने वाली है।

जानकारी के अनुसार, संजय लीला भंसाली अपनी आने वाली फिल्म ‘बैजू बावरा’ के लिए दीपिका पादुकोण को लीड रोल में लेना चाहते हैं।

खबर है कि संजय इस फिल्म में दीपिका को डाकू रूपमती का किरदार देना चाहते हैं।

हालांकि अभी तक इस बारे में कोई भी कन्फर्मेशन संजय या दीपिका की तरफ से नहीं दिया गया है।

सूत्र के हवाले से बताया है कि इस फिल्म के लिए दीपिका और संजय पहले ही कई मीटिंग कर चुके हैं।

कुछ दिन पहले ऐसी भी खबरें आने लगी थी जिसमें बताया जा रहा था कि संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण के बीच मनमुटाव आ गया है।

जानकारी के अनुसार, संजय लीला भंसाली ने दीपिका पादुकोण को आलिया भट्ट अभिनीत ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में एक डांस नंबर ऑफर किया था, जिसे दीपिका ने ठुकरा दिया था।

इसके बाद भंसाली ने दीपिका को उनकी आगामी वेब सीरिज ‘हीरा मंडी’ में भी डांस नंबर ऑफर किया था और एक्ट्रेस ने उसे भी ठुकरा दिया था।

खबर के मुताबिक, सूत्र का कहना था कि दोनों के बीच हुई यह अनकही गलतफहमी को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है और हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो जाएगा।

खबरों की माने तो ‘बैजू बावरा’ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी नजर आ सकते हैं।

बता दें ‎कि संजय लीला भंसाली और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की बॉन्डिंग के बारे में फिल्म इंडस्ट्री और फैंस सभी अच्छे से वाकिफ हैं।

दोनों ने साथ में ‘रामलीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी बैक-टू-बैक तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में बॉक्स ऑफिस को दी हैं।

Share This Article