‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवाल, रोजाना हो रही है करोड़ों की कमाई, अब तक हुआ इतना कलेक्शन

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'Stree 2' ने बॉक्स ऑफिस पर भौकाल मचा रखा है। 15 अगस्त को रिलीज होने के बाद से फिल्म हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है।

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

‘Stree 2’ Created a Stir at the Box Office : अमर कौशिक के निर्देशन में बनी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘Stree 2′ ने बॉक्स ऑफिस पर भौकाल मचा रखा है। 15 अगस्त को रिलीज होने के बाद से फिल्म हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर तो बंपर कमाई की है।

इसके बाद भी ये हर दिन जमकर कमा रही है। ‘Stree 2’ को रिलीज हुए आज 12 दिन हो गए हैं। ऐसे में अब फिल्म के सोमवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म अब तक कर चुकी है 389.89 करोड़ का कलेक्शन

फिल्म के सोमवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली Report के अनुसार ‘स्त्री 2’ ने 12वें दिन खबर लिखने तक 5.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 389.89 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

उम्मीद है कि Final Report आने तक इसकी कमाई और भी बेहतर होगी। ‘स्त्री 2’ अब बस कुछ ही कदम दूर है चार सौ करोड़ का आंकड़ा छूने में।

डे वाइज देखें ‘स्त्री 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

0 डे – 8.5 करोड़
1 डे- 51.8 करोड़
2 डे- 31.4 करोड़
3 डे- 43.85 करोड़
4 डे- 55.9 करोड़
5 डे- 38.1 करोड़
6 डे- 25.8 करोड़
7 डे- 19 करोड़
8 डे- 16.8 करोड़
9 डे- 17.5 करोड़


10 डे- 33 करोड़
11 डे- 42.4 करोड़
12 डे- 5.34 करोड़

‘स्त्री 2’ की आंधी के आगे जॉन अब्राहम की ‘वेद’ और अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ खुद को बचा नहीं पाई। ‘स्त्री 2’ जहां हर दिन करोड़ों कमा रही है, वहीं जॉन और अक्षय की फिल्म के लिए लाखों कमा पाने में भी पसीने छूट रहे हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 51.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके ओपनिंग डे कलेक्शन ने कई फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे कर दिया।

Share This Article