साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस रंजुषा मेनन ने कर लिया सुसाइड, घर में फांसी लगाकर…

हालांकि अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। लेकिन इस खबर से इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। एक्ट्रेस के फैंस और करीबी भी बेहद सदमें में है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

South Actress Ranjusha Menon: साउथ एक्ट्रेस रंजुषा मेनन ने आत्महत्या (Ranjusha Menon Committed Suicide) कर ली है। एक्ट्रेस का शव उनके ही घर में फांसी से लटका हुआ पाया गया।

हालांकि अभी तक कोई सुसाइड नोट (Suicide Note) बरामद नहीं हुआ। लेकिन इस खबर से इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। एक्ट्रेस के फैंस और करीबी भी बेहद सदमें में है।

साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस रंजुषा मेनन ने कर लिया सुसाइड, घर में फांसी लगाकर… - Famous South actress Ranjusha Menon committed suicide by hanging herself at home…

रंजुषा की फ़िल्में

बता दें कि Actress पिछले कुछ समय से अपने पति और बच्चों के साथ श्रीकार्याट में किराए के घर पर रह रही थीं। इतना ही नहीं मौत से पहले रंजुषा ने Instagram पर एक फनी रील पोस्ट की थी।

रंजुषा ने 29 अक्टूबर को भी एक रील शेयर किया था और अगले दिन उनका शव घर पर लटका हुआ मिला। वहीं अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि एक दिन में ऐसा क्या हुआ कि रंजुषा ने आत्महत्या कर ली।

रंजुषा ने सिटी ऑफ गॉड, मेरिकुंडारु कुंजद जैसी कई फिल्मों और कई टेलीविजन शो में काम किया है। आखिरी बार वो Aanandaragam में नजर आई थीं।

साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस रंजुषा मेनन ने कर लिया सुसाइड, घर में फांसी लगाकर… - Famous South actress Ranjusha Menon committed suicide by hanging herself at home…

पुलिस की जांच जारी

रंजुषा मेनन (Ranjusha Menon) 35 साल की थीं, एक्ट्रेस की मौत कल 30 अक्टूबर की सुबह को हुई थी, लेकिन इसकी जानकरी अब सामने आई है।

रंजुषा का शव तिरुवनंतपुरम के श्रीकार्याट स्थित उनके घर में लटका हुआ मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज (Thiruvananthapuram Medical College) भेजा गया जहां पुलिस आगे की जांच में लगी हुई है।

Share This Article