नेचुरल फार्मिंग से किसानों की मदद के लिए वित्त मंत्री ने किए बड़े ऐलान

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आम बजट पेश किया है। इस बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और बुनियादी ढांचे पर विशेष जोर दिया गया है। कृषि क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं:

Newswrap
2 Min Read
Agriculture Budget 2024
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Agriculture Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण(Nirmala Sitharaman) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आम बजट(Budget 2024) पेश किया है। इस बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और बुनियादी ढांचे पर विशेष जोर दिया गया है। कृषि क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।

  1. एग्रीकल्चरल रिसर्च सेटअप 

    सरकार ने एग्रीकल्चरल(Agricultural) रिसर्च सेटअप के लिए फंडिंग मुहैया कराने की घोषणा की है, जिससे कृषि के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा मिलेगा।

  2. नेचुरल फार्मिंग सर्टिफिकेशन(Natural Farming Certification) 

    नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए इसका सर्टिफिकेशन किया जाएगा। इसके लिए 10 हजार बायो रिसर्च सेंटर बनाए जाएंगे।

  3. किसानों को मदद 

    एक करोड़ किसानों को प्राकृतिक कृषि के लिए सहायता दी जाएगी, जिसे ग्राम पंचायतों के जरिए लागू किया जाएगा।

  4. नई फसल किस्में

    32 फसलों की 109 नई किस्में लाई जाएंगी, जिससे किसानों को अधिक विकल्प और बेहतर पैदावार मिलेगी।
  5. सब्जियों की सप्लाई चेन

    सब्जियों की सप्लाई चेन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
  6. डिजिटल(Digital) सर्वे

    400 जिलों में फसलों का डिजिटल सर्वे किया जाएगा, जिससे खेती की स्थिति और उत्पादन का बेहतर आंकलन किया जा सकेगा।

इन उपायों से किसानों की स्थिति में सुधार आने की उम्मीद है और कृषि क्षेत्र को एक नई दिशा मिलेगी।

 

Share This Article