रांची सेंटेविटा हॉस्पिटल में नवजात की माैत मामले में प्रबंधन और डॉक्टरों के खिलाफ दर्ज कराई गई FIR

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के सेंटेविटा हॉस्पिटल में 21 फरवरी को नवजात बच्ची की माैत के मामले में अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर FIR दर्ज कराई गई है।

FIR अरगोड़ा चौक निवासी शकुंतला सिंह ने दर्ज कराई है। इसमें डॉक्टरों की लापरवाही से बच्ची की मौत होने का आरोप लगाया गया है।

आवेदन में बताया गया है कि सेंटेविटा अस्पताल में उनकी पुत्री नेहा सिंह ने एक स्वस्थ बच्ची को 20 फरवरी को जन्म दिया था।

21 फरवरी की सुबह 9 बजे उन्हें अस्पताल से फोन किया गया और कहा गया कि वे जल्द अस्पताल पहुंचें। बच्ची की स्थिति खराब है।

अस्पताल पहुंचे तो डॉ. अजय ने उन्हें बताया कि उनकी नवजात बच्ची की मौत हो गई है। शकुंतला ने बताया कि 19 फरवरी को उनकी पुत्र नेहा सिंह की डिलिवरी के लिए डॉ. रश्मि राय से संपर्क किया गया।

उनके सुझाव पर सेंटेविटा अस्पताल में नेहा को भर्ती कराया गया। 20 ‌फरवरी को एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

21 फरवरी को चिकित्सकों ने उन्हें नवजात की मौत होने की खबर दी।

आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों की लापरवाही की वजह से ही उनकी बच्ची की मौत हुई है।

इसमें डॉक्टरों की लापरवाही से बच्ची की मौत होने का आरोप लगाया गया है।

Share This Article