भारत जोड़ो नया यात्रा का रूट बदलने को लेकर असम में राहुल के खिलाफ FIR…

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) का 19 जनवरी को असम (Assam) में दूसरा दिन रहा।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bharat Jodo Nyay Yatra : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) का 19 जनवरी को असम (Assam) में दूसरा दिन रहा।

शुक्रवार सुबह राहुल गांधी ने जोरहाट (Jorhat) से अपनी यात्रा पर आगे के लिए रवाना हुए।

गुरुवार रात को अपनी यात्रा का रूट बदलने के आरोप में जोरहाट में एक FIR दर्ज हुई है।

राहुल ने नौका से यात्रा की

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) गुरुवार को नगालैंड से चलकर आमगुरी, मरियनी होते हुए जोरहाट पहुंची थी। यहां के रंगदई मैदान पर उन्होंने रात बिताने के बाद शुक्रवार को माजुली की यात्रा पर रवाना हुए।

राहुल गांधी ने जोरहाट के निमाती घाट से माजुली तक सजी नौका से यात्रा की। माजुली में राहुल गांधी शुक्रवार को सत्रों के सत्राधिकारों से बातचीत करेंगे और न्याय यात्रा के तहत आम आदमी की समस्याओं काे जानकारी लेंगे।

इसी बीच राहुल गांधी की यात्रा को लेकर गुरुवार की रात जोरहाट में एक FIR दर्ज हुई है। उन पर अपनी यात्रा का तय रूट को बदलने का आरोप है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा और कार्यकारी अध्यक्ष राणा गोस्वामी भी साथ हैं।

Share This Article