RDBA चुनाव के लिए वोटिंग 20 को, जानिए किस पद के लिए कितने कैंडिडेट…

रांची जिला बार एसोसिएशन (RDBA) चुनाव 20 जनवरी को है। इसमें सात पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य के 9 सीटों के लिए 41 उम्मीदवार चुनाव (Election) मैंदान में है।

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Voting for RDBA Elections: रांची जिला बार एसोसिएशन (RDBA) चुनाव 20 जनवरी को है। इसमें सात पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य के 9 सीटों के लिए 41 उम्मीदवार चुनाव (Election) मैंदान में है।

2163 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव की सारी तैयारी कर ली गयी है।

दो पोलिंग बूथ पर 70 काउंटर बनाये गये

इस संबंध में चुनाव पदाधिकारी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि चुनाव के लिए दो पोलिंग बूथ (Polling Booth) पर 70 काउंटर बनाये गये हैं। दोनों बूथों पर 35-35 काउंटर रहेंगे। Alfa Vetical System से मतदान होगा।

ए से एम तक के पोलिंग बूथ नंबर- एक तथा एन से जेड तक बूथ नंबर- दो के काउंटर पर मतदान करेंगे। मतदान सुबह 10:30 बजे से शाम पांच बजे तक होगा।

उम्मीदवारों का पोलिंग बूथ के आसपास किसी प्रकार की पंपलेट आदि तथा किसी प्रकार से रिझाने का प्रयास करने पर उन पर कार्रवाई की जायेगी। 21 जनवरी को सात पदाधिकारियों के मतदान की काउंटिंग की जायेगी।

काउंटिंग सुबह 11 बजे से शुरू होगा। काउंटिंग के लिए 50-50 मतों का बंडल बनाया लिया जायेगा।

किस पद पर के लिए कितने प्रत्याशी

-अध्यक्ष के एक पद के लिए चार प्रत्याशी- शंभु प्रसाद अग्रवल, एके मित्रा, रश्मि कात्यायन एवं सुधीर कुमार सिन्हा।
-उपाध्यक्ष के एक पद के लिए पांच प्रत्याशी- बीके राय, अनूप कुमार लाल, मुमताज अहमद खान, रंजीत महतो व सतीश कुमार वर्मा।
-महासचिव के एक पद के लिए चार प्रत्याशी- संजय कुमार विद्रोही, अनिल कुमार कंठ, आशीर्वाद बेदिया एवं प्रदीप सरकार।
-संयुक्त सचिव (प्रशासनिक) के एक पद के लिए सात उम्मीदवार- पवन रंजन खत्री, अभिषेक कुमार भारती, सुनील पांडेय, अजित कुमार सिंह, दर्पणा तमांग, कुमुद रंजन प्रसाद व काफिऊर रहमान।
-संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) के एक पद के लिए पांच प्रत्याशी- जगदीश चंद्र पांडेय, रतीश रोशन उपाध्याय, प्रदीप कुमार चौरसिया, अभय मिंज एवं बिनोद कुमार सिंह।
-कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए तीन प्रत्याशी- अमर कुमार, प्रित्यांशु कुमार सिंह एवं मुकेश कुमार केशरी।
-सह कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए पांच प्रत्याशी-अमरेंद्र नाथ तिवारी ,दीनदयाल सिंह ,संजय कुमार तिवारी, सत्यम कुमार , सुरोजित कुमार राय।
इस प्रकार सात पदों के लिए 33 तथा कार्यकारणी के नौ पद के लिए 41 प्रत्याशी कुल 74 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

Share This Article