रांची में तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 68 किलो गांजा बरामद

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रांची रेलवे स्टेशन पर स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से 68 किलो गांजा के साथ तस्करी के पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

आरोपित 68 किलो गांजा ओड़िशा के राउरकेला स्थित अंगूल से नोएडा ले जा रहे थे।

रांची आरपीएफ की टीम ने पांचों आरोपितों को जीआरपी रांची के हवाले कर दिया है।

 

गिरफ्तार आरोपितों में शशि शेखर कुमार और विवेक भारती गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र के सुखारी गांव के रहने वाले हैं, जबकि अन्य तीन आरोपित बिहार के भागलपुर जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र के एकचड़ी निवासी सोमनाथ कुमार, अभिलेष कुमार और जिन्नो कुमार मंडल हैं।

जीआरपी रांची ने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बरामद गांजा की कीमत चार लाख नौ हजार 662 रुपये आंकी गई है। यह जानकारी हटिया आरपीएफ इंस्पेक्टर ने दी।

Share This Article