झारखंड में यहां हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच की मौत, एक की हालत गंभीर

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: गढ़वा जिले के रंका थाना के सिंजो मोड़ के पास तेज रफ्तार दो बाइक में सीधी टक्कर हो गयी। टक्कर में दोनों बाइक पर सवार छह लोग घायल हो गये।

इसी दौरान वहां से तेज रफ्तार में गुजर रहे पिकअप वैन ने दुर्घटना में घायल सभी लोग को कुचलते हुए निकल गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी। एक व्यक्ति बबलू कुमार को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में जान गंवाने वालों में एक बाइक पर सवार खरौंजी के अरंगी निवासी तमगे पंचायत के पंचायत सेवक विजय प्रताप मेहता ,मेराल बंका के रहने वाले रंका प्रखंड के पंचायत सचिव सुरेश प्रताप मेहता, गढ़वा के ग्राम लोटो निवासी श्रवण भुईंया हैं।

दूसरे बाइक पर रंका थाना क्षेत्र के हुरदाग निवासी सरदार भुईंया का बेटा राजेश कुमार, उसका भाई बबलू कुमार और उसका दोस्त भरदुल भुईंया सवार थे। तीनों अपने किसी काम से गढ़वा जा रहे थे।

इसी दौरान सिंजो मोड़ के समीप दोनों बाइक में सीधी टक्कर हो गयी। घटना में बबलू कुमार गंभीर रूप से घायल है। अन्य पांच की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को लोगों के सहयोग से अस्पताल भेजा। साथ ही मृतक के शव को कब्जे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना की सूचना पर एसडीओ रामनारायण सिंह, बीडीओ देवानंद राम, सीओ शंभु राम सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मी सदर अस्पताल पहुंच जानकारी ली।

Share This Article