Homeझारखंडरांची में फ्लैग मार्च, बकरीद में 2 हजार जवान रहेंगे तैनात, 1200...

रांची में फ्लैग मार्च, बकरीद में 2 हजार जवान रहेंगे तैनात, 1200 लोगों के खिलाफ 107 के तहत हुई कार्रवाई

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राजधानी रांची में बकरीद (Bakrid) को लेकर SSP  किशोर कौशल (SSP Kishor Kaushal) के नेतृत्व में शहर के अलग-अलग जगहों पर फ्लैग मार्च (Flag March) किया गया। इस दौरान डोरंडा इलाके में फ्लैग मार्च किया गया।

SSP ने कहा कि Flag March के माध्यम से लोगों को संदेश देने का प्रयास किया गया कि सभी शांति से त्योहार मनाएं। उपद्रव फैलाने वालों को बक्सा नहीं जायेगा।

1200 लोगों के खिलाफ CRPC की धारा 107 के तहत कार्रवाई की गयी

साथ ही फ्लैग मार्च के जरिए लोगों से गुरुवार को बकरीद के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की गई। सौहार्दपूर्ण वातावरण (Friendly Atmosphere) में त्योहार मनाने का आग्रह किया गया।

राजधानी रांची में बकरीद को लेकर सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किये गये है। सुरक्षा को लेकर राजधानी में दो हजार पुलिसकर्मी को लगाया है।

SSP ने बताया कि पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। साथ ही बकरीद को लेकर 1200 लोगों के खिलाफ CRPC की धारा 107 के तहत कार्रवाई की गयी है।

एसपी नौशाद आलम ने भी अलग-अलग जगहों पर किया फ्लैग मार्च

दूसरी ओर रांची पुलिस ने आम लोगों से अनुरोध किया है कि किसी भी अप्रिय घटना (Untoward Incident) होने, उसके प्रयास करने और असामाजिक गतिविधि की सूचना हमारे कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर 6299 423768 पर दें।

साथ ही 112 पर कॉल करें। हर सूचना पर रांची पुलिस अविलंब कार्रवाई करेगी। इसके अलावा सिटी SP  शुभांशु जैन और ग्रामीण एसपी नौशाद आलम (SP Naushad Alam) ने भी अलग-अलग जगहों पर फ्लैग मार्च किया। दोनों अधिकारियों ने लोगों को शांति से पर्व त्योहार मनाने की अपील की।

spot_img

Latest articles

असम में बहुविवाह अब अपराध, विधानसभा में पास हुआ ऐतिहासिक बिल, दोषी को 10 साल की सजा

Polygamy is now a crime in Assam : असम विधानसभा ने गुरुवार को बहुविवाह...

YouTuber शादाब जकाती गिरफ्तार, Video मेंअश्लील कंटेंट में इस्तेमाल करने का आरोप

YouTuber Shadab Jakati arrested : मेरठ पुलिस ने YouTuber शादाब जकाती को गिरफ्तार किया...

झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार से 11 दिसंबर तक मांगी जांच रिपोर्ट

Jharkhand High Court : हजारीबाग में करीब 450 एकड़ वन भूमि को रैयती बताकर...

रांची पुलिस टीम पर फायरिंग मामला, आरोपी हरिस अंसारी की जमानत याचिका खारिज

Ranchi Police Firing Case : रांची पुलिस पर फायरिंग के आरोप में जेल में...

खबरें और भी हैं...

YouTuber शादाब जकाती गिरफ्तार, Video मेंअश्लील कंटेंट में इस्तेमाल करने का आरोप

YouTuber Shadab Jakati arrested : मेरठ पुलिस ने YouTuber शादाब जकाती को गिरफ्तार किया...

झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार से 11 दिसंबर तक मांगी जांच रिपोर्ट

Jharkhand High Court : हजारीबाग में करीब 450 एकड़ वन भूमि को रैयती बताकर...