पूर्व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली ने थामा भाजपा का दामन, कई अन्य नेता…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Arvind Singh Lovely Join BJP : दिल्ली कांग्रेस (Delhi Congress) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा (Resignation) देने वाले अरविंदर सिंह लवली (Arvind Singh Lovely) ने BJP का दामन थाम लिया है।

वह आम आदमी पार्टी (AAP) से गठबंधन को लेकर नाराज चल रहे थे।

अरविंदर सिंह लवली के साथ कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।

इनमें राजकुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और अमित मलिक शामिल हैं।

अरविंदर सिंह लवली शीला दीक्षित की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उनको पिछले साल अगस्त में दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख के पद पर नियुक्त किया गया था।

हाल ही में लवली ने दिल्ली इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

उन्होंने कांग्रेस की दिल्ली यूनिट में चल रही खींचतान के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया का भी नाम लिया था।

अरविंदर सिंह लवली ने अपने त्यागपत्र में उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार और उत्तर पश्चिम दिल्ली से उदित राज को टिकट दिए जाने की आलोचना की थी और कहा कि ये दिल्ली कांग्रेस के लिए अजनबी हैं।

Share This Article