गोमिया के पूर्व विधायक माधवलाल सिंह का निधन, अर्जुन मुंडा ने दी श्रद्धांजलि

गोमिया के पूर्व विधायक माधवलाल सिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी, क्षेत्र में शोक और मातम का माहौल।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : गोमिया के पूर्व विधायक माधवलाल सिंह का बुधवार को निधन हो गया। वे बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे और पल्स अस्पताल में इलाजरत थे। उनके निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि गोमिया के पूर्व विधायक माधवलाल सिंह के निधन का अत्यंत ही दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

जननेता के रूप में थी पहचान

दिवंगत माधवलाल सिंह की पहचान झारखंड में एक जननेता के रुप में थी। उन्होंने गोमिया विधानसभा समेत कई मुद्दों को लेकर आंदोलन किया। आम जनता के बीच उनकी छवि एक ईमानदार और स्वच्छ छवि के नेता के रूप में रही। आम लोगों के सरोकारों से वे हमेशा जुड़े रहे और गोमिया विधानसभा में शायद ही कोई ऐसा वोटर होगा जो उन्हें नहीं जानता हो। उनके निधन से क्षेत्र में मातम पसर गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।