
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम को पत्र लिखकर आग्रह किया कि ग्रेट निकोबार परियोजना के संदर्भ में वन अधिकार कानून का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। पूर्व पर्यावरण मंत्री ने यह दावा भी किया कि केंद्र सरकार का यह दावा झूठ है कि आदिवासी समुदायों की सुरक्षा के लिए सभी वैधानिक प्रक्रियाओं और नीतिगत सुरक्षा उपायों का विधिवत अनुपालन किया गया है।

