झारखंड

रांची की पूर्व मेयर आशा लकड़ा बनीं राष्ट्रीय जनजाति आयोग का सदस्य, राष्ट्रपति ने…

BJP की राष्ट्रीय मंत्री सह रांची की पूर्व मेयर डॉ. आशा लकड़ा (Dr. Asha Lakra) को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जनजाति आयोग का सदस्य बनाया है।

Former Mayor Asha Lakda : BJP की राष्ट्रीय मंत्री सह रांची की पूर्व मेयर डॉ. आशा लकड़ा (Dr. Asha Lakra) को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जनजाति आयोग का सदस्य बनाया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) की अनुशंसा के बाद मिनिस्ट्री ऑफ ट्राइबल अफेयर्स के NCST सेक्शन ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।

यह पद केंद्रीय राज्य मंत्री के समकक्ष है। वर्तमान में डॉ. आशा लकड़ा भाजपा पश्चिम बंगाल की सह प्रभारी हैं।

झारखंड में सशक्त आदिवासी महिला के रूप में उभरी डॉ. आशा लकड़ा के कार्यक्षेत्र और आम लोगों के बीच उनकी अलग पहचान को लेकर केंद्रीय BJP कमेटी ने उन्हें राष्ट्रीय कमेटी में राष्ट्रीय मंत्री पद की जिम्मेदारी दी।

वर्ष 2022 में उन्हें देश के कई राज्यों में चुनावी रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी। छत्तीसगढ़, असम, पश्चिम बंगाल और गोवा में विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने सूझबूझ एवं राजनीतिक परिपक्वता से BJP को बढ़त दिलाई। अब केंद्र सरकार ने उन्हें नई जिम्मेदारी दी है।

आशा लकड़ा ने इस नई जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है। सच्ची लगन, मेहनत और ईमानदारी से किए गए काम का ही प्रतिफल है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं। इसके बाद नई-नई जिम्मेदारियां मिली, जिसे अपना कर्तव्य मानकर आगे बढ़ी।

अब इस नई जिम्मेदारी को भी बेहतर ढंग से पूरा करने का प्रयास करूंगी। यह जानकारी लकड़ा के निजी सहायक विवेक ने दी।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker