यूपी के पूर्व डीजीपी विजय कुमार और उनकी वाइफ ने थामा बीजेपी का दामन, अब…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Former UP DGP Vijay Kumar Joined BJP: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के माहौल में कई राजनीतिक दलों के नेताओं का BJP ज्वाइन करने का सिलसिला जारी है।

इसी बीच अब UP के पूर्व DGP विजय कुमार और उनकी पत्नी ने यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस के भी कई नेता आज BJP में शामिल हुए हैं। लखनऊ में सोमवार को BJP प्रदेश कार्यालय में पूर्व DGP विजय कुमार व उनकी पत्नी के साथ विभिन्न दलों के नेताओं को BJP की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर UP के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि बड़ी संख्या में राजनीतक दलों में काम करने वाले बड़े राजनीतिक नेताओं ने BJP की सदस्यता ग्रहण की है। पाठक ने उन सभी का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि हम सबसे अनुरोध करते हैं कि सब लोग जुटेंगे और यूपी में 80 की 80 सीटें लोकसभा सीटें प्रचंड बहुमत से जीताने के लिए काम करेंगे और PM Modi को और मजबूत करेंगे।

Share This Article