हेल्थ

क्या रात में दही खाने से होता है सर्दी-जुकाम ? रात में दही का सेवन सही या ग़लत जानिए विशेषज्ञ की राय

कई लोग दही खाने से घबराते भी है की कहीं दही के सेवन से उनका गला खराब या सर्दी जुकाम (Cold and Cough) ना हो जाएं। इसी कारण अधिकतर लोग शाम में या रात में दही नहीं खाते हैं।

Curd in Night: दही का सेवन हमारे स्वास्थ्य (Health) के लिए काफी फायदेमंद होता है। खासकर खाने के साथ दही खाने से आपके भोजन की पौष्टिकता (Nutrition Value) काफी बढ़ जाती है।

दही में काफी मात्रा में पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, Protein , Vitamins और हेल्दी बैक्टीरिया (Healthy Bacteria) होते हैं जो हमारी पेट के लिए अच्छे होते हैं।

क्या रात में दही खाने से होता है सर्दी-जुकाम ? रात में दही का सेवन सही या ग़लत जानिए विशेषज्ञ की राय curd at night cause cold? Know the expert's opinion on whether consuming curd at night is right or wrong

लेकिन वहीं कई लोग दही खाने से घबराते भी है की कहीं दही के सेवन से उनका गला खराब या सर्दी जुकाम (Cold and Cough) ना हो जाएं।

इसी कारण अधिकतर लोग शाम में या रात में दही नहीं खाते हैं। तो लिए आज आपको इस आर्टिकल में बताते हैं दही (Curd) से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी।

क्या रात में नहीं खाना चाहिए दही?

क्या रात में दही खाने से होता है सर्दी-जुकाम ? रात में दही का सेवन सही या ग़लत जानिए विशेषज्ञ की राय curd at night cause cold? Know the expert's opinion on whether consuming curd at night is right or wrong

दही सिर्फ हेल्थ के लिहाज से ही अच्छा नहीं बल्कि आपके खाने का जायका भी बढ़ा देता है। लोग रायता, छाछ, लस्सी, मीठा दही या सादा दही इसे कई रूप में खाने के साथ लेते हैं। दही की Nutritional Value अच्छी होने के बाद भी कई लोग दही खाने से डरते हैं।

ज्यादातर Health Experts का मानना है कि सर्दी में या रात में दही खाने से नुकसान नहीं होता। यह प्रोबायोटिक है। इसमें अच्छे बैक्टीरिया (Bacteria) होते हैं, इसकी वजह से जुकाम होना संभव नहीं है।

यह जरूर हो सकता है कि आपको दही से एलर्जी (Allergy) हो तो गले में दिक्कत हो सकती है। ऐसी एलर्जी किसी और फूड से भी हो सकती है तो आपको ये चेक करना होगा कि आपको किन चीजों से Allergies है। वायरल या जुकाम में दही का कोई रोल नहीं है।

सादा दही खाना ज्यादा फायदेमंद

क्या रात में दही खाने से होता है सर्दी-जुकाम ? रात में दही का सेवन सही या ग़लत जानिए विशेषज्ञ की राय curd at night cause cold? Know the expert's opinion on whether consuming curd at night is right or wrong

दही में नमक (Salt) मिलाकर खाने से नुकसान होता है, यह बात कई सोशल मीडिया (Social Media) पर भी वायरल है। डॉक्टर्स की मानें तो दही में नमक मिलाने से इसका फ्लेवर बढ़ जाता है। इससे नुकसान तो नहीं होता हालांकि फायदा कम हो जाता है।

दही में लैक्टोबेसिलस बैक्टीरिया (Lactobacillus Bacteria) पाए जाते हैं। ये हमारे पेट और इम्यूनिटी (Immunity ) के लिए अच्छे होते हैं।

जब आप इसमें चीनी या नमक मिलाते हैं तो उनके डिस्ट्रॉय होने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप प्रोबायोटिक फायदे के लिए खा रहे हैं तो सादा दही खाना बेहतर है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker