रोटरी क्लब ऑफ रांची का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 14 जून को

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रोटरी क्लब ऑफ रांची, बहावलपुरी पंजाबी समाज एवं महिला समिति के सहयोग से रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सा परामर्श, दवा वितरण एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन गुरु नानक भवन में किया जायेगा। शिविर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक गुरु नानक भवन, श्री कृष्ण नगर कॉलोनी, रातु रोड, रांची में आयोजित होगा। शिविर में रांची के प्रतिष्ठित और अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से विभिन्न रोगों के लिए निःशुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा। इसमें स्त्री रोग, मेडिसिन एवं कार्डियोलॉजी, डायबिटीज, शल्य चिकित्सा, दंत रोग, नाक-कान-गला (ईएनटी), नेत्र रोग, शिशु रोग, मूत्र एवं गुर्दा रोग, चर्म रोग, हृदय रोग, विकलांग एवं हड्डी रोग, प्लास्टिक सर्जरी, पैथोलॉजी तथा कैंसर रोग विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

बहावलपुरी पंजाबी समाज के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि शिविर के दौरान आम नागरिकों के लिए ईसीजी, ब्लड शुगर जांच, ब्लड ग्रुप जांच, निःशुल्क दवा वितरण, आयुष्मान कार्ड शिविर के साथ-साथ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा तथा उन्हें समाज सेवा के इस महायज्ञ में सहभागी बनने का अवसर मिलेगा। इस शिविर को राज हॉस्पिटल एवं विवेकानंद हॉस्पिटल का सहयोग प्राप्त है।
रोटरी क्लब ऑफ रांची के सदस्य एवं बहावलपुरी पंजाबी समाज के मुख्य संरक्षक डॉ सतीश एवं संस्था के सचिव मुकेश बजाज ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु रक्तदान शिविर में भी बढ़-चढ़कर भाग लें।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।