गढ़वा में दो गिरोहों के सात लुटेरे गिरफ्तार, हथियार और छह बाइक बरामद

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: गढ़वा पुलिस ने लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो अलग-अलग गिरोह के सात लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पिस्टल सहित छह बाइक बरामद की गई हैं।

जिले के रमकंडा पुलिस की ओर से एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान एक गिरोह के चार लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, बिशुनपुरा पुलिस ने तीन अपराधियों को हिरासत में लिया है।

गढ़वा के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने रविवार को सदर थाने में दोनों मामलों का एक साथ खुलासा किया।

एसपी ने बताया कि रमकंडा पुलिस की ओर से गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कांडी थाने के स्करकोनी गांव निवासी आशुतोष कुमार शर्मा, रमकंडा के विराजपुर गांव निवासी रसूल मंसूरी, सदर थाना के हस्केर गांव निवासी अनुज कुमार तथा रमकंडा के विराजपुर गांव निवासी राकेश कुमार गुप्ता के रूप में की गई है।

इनके पास से दो मोटरसाइकिल, एक पिस्टल , एक जिंदा कारतूस, 02 लैपटॉप, 02 बायोमीट्रिक मशीन, पेन ड्राइव सहित 21 हजार, 020 रुपये बरामद किए गए हैं।

बिशुनपुरा पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में बिशनपुरा थाने के सारंग गांव निवासी विरेंद्र रजवार, पिपरी गांव निवासी विनोद रजवार, कांडी थाना क्षेत्र निवासी विकास दुबे पकड़े गए हैं। इनके पास से चार मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।

गिरफ्तार अपराधियों ने पिछले दिनों कांडी थाना के मोहाली चौक के पास अंजनी शर्मा से एक लाख, 47 हजार रुपयों की लूट की थी,जबकि मझिआंव के खरसोता गांव निवासी पंकज सोनी से दो लाख के सोने चांदी की लूट की गई थी।

इसी तरह कांडी थाना के सतबहिनी में चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी से 67 हजार रुपये की लूट, रंका के मानपुर से बाइक चोरी, पलामू से मोटरसाइकिल की चोरी, शाहपुर की सीएचपी से पैसा और लैपटॉप की लूट जैसी घटनाओं में भी ये शामिल रहे।

Share This Article