जिस शख्स को बच्चा चोर समझ कर भीड़ ने बेरहमी से पीटा, वह बच्चे का निकला बाप…

घटना की जानकारी मिलने पर पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह भी पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की तो घटना की सच्चाई सामने आई

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : शुक्रवार की सुबह बच्चा चोरी की अफवाह (Child Theft Rumor) में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। मामला गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र का है।

इस दौरान भीड़ ने एक कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के कुछ देर के बाद ही यह सच सामने आया कि भीड़ ने बच्चा चोर समझ कर जिस व्यक्ति की पिटाई की, वास्तव में वह उसे बच्चे का पिता धनंजय मंडल है और बिहार के बांका का रहने वाला है।

घटना की जानकारी मिलने पर पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह भी पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की तो घटना की सच्चाई सामने आई। आवश्यक पूछताछ को लेकर धनंजय मंडल को पुलिस अपने साथ थाना ले गई।

जानिए क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, बांका निवासी धनंजय मंडल की शादी गिरिडीह के पचंबा निवासी प्रेम राउत की बेटी रिमझिम उर्फ सावन के साथ छह साल पहले हुई थी।

शादी के कुछ साल बाद ही हुए विवाद के कारण दोनों फिलहाल अलग-अलग रह रहे थे। रिमझिम अपने चार साल के बेटे के साथ अपने मायके गिरिडीह के पचंबा में रह रही थी।

इस दौरान उसने अपने पति धनंजय मंडल पर केस भी दर्ज कराया। मायके में रहने के दौरान ही रिमझिम ने अपने बेटे का एडमिशन पचंबा के कैंब्रिज स्कूल (Cambridge School) में करा रखा था।

शुक्रवार को अपने बेटे को ले जाने के लिए ही धनंजय मंडल अपने कुछ साथियों के साथ गिरिडीह पहुंचा था और बेटे को ले जाने के दौरान भीड़ के हत्थे चढ़ गया जिसके बाद उसकी जमकर धुनाई हो गई।

Share This Article