गोड्डा ज्वेलरी चोरी कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चांदी के जेवर, मोबाइल और बाइक बरामद

गोड्डा पुलिस ने ज्वेलरी चोरी कांड का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। चांदी के जेवर, तीन मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद, कई चोरी की घटनाओं का खुलासा।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Godda News : गोड्डा जिले में ज्वेलरी दुकानों में हुई चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के चांदी के जेवर, तीन मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (महागामा) के नेतृत्व में गठित टीम ने महागामा थाना कांड संख्या 33/26 की जांच के दौरान कार्रवाई की। जांच में मिले तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर सबसे पहले छोटू कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अपने अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी दी।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मो. मोकर्रम, जिया उर्फ जियाउर्रहमान और सूरज कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने हनवारा थाना क्षेत्र की दो ज्वेलरी दुकानों समेत अन्य चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की।

बरामद सामान

* 3 मोबाइल फोन
* 1 चांदी का ब्रेसलेट
* 1 चांदी की गले की चेन
* वारदात में प्रयुक्त 1 मोटरसाइकिल

गिरफ्तार आरोपी

* छोटू कुमार (18), सन्हौला, भागलपुर
* मो. मोकर्रम (19), भिखनचक, भागलपुर
* जिया उर्फ जियाउर्रहमान (20), सुखसेना, भागलपुर
* सूरज कुमार (24), तेतरी, नौगछिया, भागलपुर

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक उपेंद्र कुमार महतो, महागामा थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल, हनवारा थाना प्रभारी ध्रुव कुमार समेत दोनों थानों की टीम शामिल रही।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।