
Saraiyahat Murder : सरैयाहाट थाना इलाके के बेलूडीह गांव में कल रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। आरोप है कि हडुआ मंडल ने अपनी 15 साल की बेटी पुड़की कुमारी की गला दबाकर हत्या कर उसके शव को एक कुएं में फेंक दिया। घटना के बाद गांव में लोगों में भय और रोष फैल गया।
जब मामले को सुलझाने के लिए परिजन और ग्रामीण पहुंचे, तब आरोपी के 60 साल के चचेरे चाचा सरजू मंडल के साथ भी मारपीट की गई। उन्हें गंभीर हालत में देवघर के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मारपीट में एक और महिला बदामी देवी (35) घायल हैं और उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही सरैयाहाट पुलिस मौके पर पहुंची और तहरीर के आधार पर हडुआ मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। पूछताछ जारी है ताकि घटना के पीछे का कारण स्पष्ट हो सके और जिम्मेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

