बिहार में सिविल कोर्ट के अधिवक्ता से 50 लाख की मांगी रंगदारी

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोपालगंज: सिविल कोर्ट (Civil Court) के अधिवक्ता ज्योति प्रकाश बरनवाल से 50 लाख रुपए रंगदारी मांगने के मामले में नगर थाना में मांझा थाना माडनपुर गांव के रंजित यादव पर मामला दर्ज कराया गया है।

दर्ज FIR में अधिवक्ता ने कहा है कि विभिन्न Mobile के नंबर से आरोपी शहर की जमीन को छोड़ने की धमकी देने के साथ जान मारने की धमकी दी जा रही है। इसी बीच अपने साथियों के साथ आकर मेरे जमीन पर किए गए बाउन्ड्री को तोड़ दिया।

अधिवक्ता ने Police से सुरक्षा की मांग की है

इस संबंध में पूछताछ किया गया तो वह और उसके साथ आए उसके साथियों ने मारपीट करने पर उतावले हो गए।

शनिवार की रात 10-12 की संख्या में आकर रंगदारी में 50 हजार रूपए मांगने लगा और नहीं देने पर पूरे परिवार को जान मारने की धमकी देने लगे। इसकी सूचना Police काे देने के बाद वह भागने लगे।

जाते जाते कहा कि एक सप्ताह के अंदर 50 लाख रुपए नहीं दिया तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। अधिवक्ता ने Police से सुरक्षा की मांग की है।

एक अन्य घटना में जादोपुर थाना के Bike मिस्त्री बसंत कुमार ने जादोपुर बाजार के राहुल कुमार गिरी और अभिषेक गिरी पर शराब पीकर जबरन मोटरसाईकिल बनाने तथा पैसे मांगने पर मारपीट कर धायल करने का शिकायत जादोपुर थाना में किया है।

जिस संबंध में Police मामले की जांच करने की बात कह रही है। शिकायत पत्र में घायल युवक ने कहा है कि इसके पहले भी शराब के नशे में ये दोनों मारपीट किया था। जिसकी सूचना थाना को दी गई थी।

Share This Article