हम सबके प्रेरणास्रोत हैं भगवान बिरसा मुंडा : सुदीप

तोरपा विधायक सुदीप गुडिया ने बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके जल, जंगल और जमीन के संघर्ष को याद करते हुए समाज के विकास का संकल्प लिया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को तोरपा विधायक सुदीप गुडिया ने दी श्रद्धांजलि

रांची : तोरपा विधायक सुदीप गुडिया ने मंगलवार को कर्रा प्रखंड अंतर्गत जलंगा गोविंदपुर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक उनको नमन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी समाज के स्वाभिमान, अधिकार और अस्मिता के लिए जो संघर्ष किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका त्याग, बलिदान और विचार सदैव आने वाली पीढ़ियों को अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की शक्ति प्रदान करते रहेंगे। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने तथा झारखंड की गौरवशाली विरासत को सहेजने का संकल्प लिया।

मौके पर युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी, झामुमो प्रखंड झामुमो सचिव विनोद उरांव, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष लछुवा लोहरा, मुखिया छत्री हेमरोम,झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष सोसन होरो, शम्भू शर्मा, नामजन होरो, दिलीप होरो,बाका लकड़ा,सुदेश होरो,सुनील धान, कार्तिक उरांव, रोशन उरांव,गंदुर उरांव, लछु तिर्की, संजय गोप, संजीव सिंह, संदीप कुमार, संतोष सिंह, संजय मुंडा,बिरसा होरो तथा अन्य उपस्थित रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।