झारखंड में यहां संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवती का शव, दो साल से प्रेमी के साथ थी लीव इन रिलेशन में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: किस्को थाना क्षेत्र के सलैया गलाज़रा में संदेहास्पद स्थिति में एक 22 वर्षीया युवती का शव मिला, जिसके बाद से पूरे इलाके में सनसनी है।

बताया गया कि युवती पिछले दो साल से अपने प्रेमी नीरज भेंगरा, पिता मार्टीन मुंडा के घर में लिव इन रिलेशनशिप (live in relation) में रह रही थी, जिससे एक बच्चा भी है। मृतका के पिता का घर लिखनई डाल्टनगंज में है।

इस संबंध में किस्को थाना प्रभारी अभिनव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा भेज दिया गया है। अब रिपोर्ट आने पर या मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से नीरज भेंगरा का एक अन्य युवती के साथ प्रेम प्रसंग चालू हो गया था, जिसको लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था और यह युवती भी नीरज भेंगरा के घर पहुंच गई थी।

इसके बाद और विवाद होने लगा। इधर मामले में नीरज भेंगरा ने बताया कि बीती रात खाना खाकर सोये थे, इसी बीच रात में ही महिला उठकर फांसी लगा ली।

इसके बाद शुकवार सुबह 6 बजे उठने पर फंदे से झूलते हुए देखा गया, जबकि सुबह जब महिला का शव पाया गया तो उसका शरीर गर्म था। इससे सुबह 4.30 बजे के लगभग सुसाइड किये जाने का अनुमान लगाया गया।

Share This Article