Latest Newsझारखंडगिरिडीह में मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यवसायी की सड़क हादसे में मौत

गिरिडीह में मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यवसायी की सड़क हादसे में मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गिरिडीह: गावां-तिसरी मुख्य पथ पर बेला महादेव मंदिर के समीप शनिवार को मॉर्निंग वॉक के दौरान अज्ञात वाहन के धक्के से व्यवसायी की मौत हो गई।

घटना के संबंध में बताया गया कि 54 वर्षीय गावां थाना मोड़ निवासी अनिल कुमार बरनवाल पिता स्व रामेश्वर लाल बरनवाल रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से पेट्रोल पंप की ओर गए थे।

उसी दौरान बेला महादेव मंदिर के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया।

घटना के बाद में स्थानीय लोगों की सहयोग से उन्हें घायल अवस्था में गावां सीएचसी लाया गया, जहां डॉ काजिम खान ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक गावां बाजार में किराना की दुकान चलाते थे और घर का अकेला कमाऊ सदस्य थे।

वे अपने पीछे पत्नी, एक बेटी व दो बेटा को छोड़ गए हैं। घटना के बाद व्यवसायी के घर मे कोहराम मच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के वजह से वाहन लेकर ड्राइवर भागने में सफल रहा।

इस मामले में मृतक के पत्नी ने गावां थाना में लिखित आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

इधर, गावां थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरीडीह भेज दिया। हालांकि घटना को किस वाहन ने अंजाम दिया है। यह पता नहीं चल सका है।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...