बारिश में दलदल बनी हराटोली की सड़क, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला : बिशुनपुर प्रखंड की बनारी पंचायत स्थित हराटोली गांव में सड़क की खराब हालत से ग्रामीण काफी परेशान हैं। बरसात शुरू होते ही हराटोली से बनारी बाजार जाने वाली मुख्य सड़क कीचड़ और पानी से भर जाती है। ऐसे में लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है।

ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि चुनाव के समय नेता गांव में वोट मांगने आते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद गांव की समस्याओं पर ध्यान नहीं देते। इसी रास्ते से ग्रामीण रोज अपने जरूरी काम के लिए बाजार जाते हैं। स्कूली बच्चे भी इसी सड़क से होकर स्कूल पहुंचते हैं। कीचड़ और जलजमाव के कारण बच्चों के गिरने और चोट लगने की घटनाएं भी होती रहती हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क बनवाने की मांग कई बार पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों के सामने रखी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने जल्द सड़क निर्माण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।