Latest Newsबिहारबिहार में हार्डकोर नक्सली सूरज मुर्मू ने किया आत्मसमर्पण

बिहार में हार्डकोर नक्सली सूरज मुर्मू ने किया आत्मसमर्पण

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंगेर : पूर्वी बिहार पूर्वाेत्तर झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी (East Bihar North East Jharkhand Special Area Committee) के हार्डकोर नक्सली सूरज मुर्मू (Suraj Murmu) ने आत्मसमर्पण (Surrender) किया।

प्रमंडलीय आयुक्त और DIG के समक्ष उन्होंने आत्मसमर्पण किया। हार्डकोर नक्सली ने कहा कि 22 साल की उम्र में नक्सली संगठन में जुड़े थे।

नक्सली ने एसएलआर व 28 जिंदा कारतूस सौंपा

मुंगेर पुलिस लाइन (Munger Police Line) में सादे समारोह में पूर्वी बिहार पूर्वाेत्तर झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के हार्डकोर नक्सली (Naxalite) सूरज मुर्मू ने समर्पण किया।

समर्पण कार्यक्रम में प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार, DIG संजय कुमार, जिलाधिकारी नवीन कुमार सिंह, SP जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी, नक्सल एसएपी अभियान कुणाल कुमार मौजूद रहे। आत्मसमर्पण के दौरान हार्डकोर नक्सली ने अधिकारियों को SLR एवं 28 जिंदा कारतूस सौंपा।

बिहार में हार्डकोर नक्सली सूरज मुर्मू ने किया आत्मसमर्पण-Hardcore Naxalite Suraj Murmu surrenders in Bihar

इन मामलों में वांछित था सूरज मुर्मू

सूरज मुर्मू मुंगेर, जमुई, लखीसराय जिले (Lakhisarai district) में हत्या फिरौती के लिए अपहरण, पुलिस टीम पर फायरिंग सहित नौ मामलों में वांछित था।

इस मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि हार्डकोर नक्सली संजय मुर्मू आज हमलोगों के बीच आत्मसपर्मण (Surrender) कर मुख्यधारा में जुड़ गए। उन्होंने कहा की मुख्य धारा से जुड़े नक्सली को शिक्षित किया जायेगा।

साथ ही सरकारी सुविधा उनके परिवार को दी जाएगी। मुंगेर जिला प्रसाशन व पुलिस प्रसाशन की बेहतर प्रयास से अच्छे कार्य किये गए।

मैं चाहता हूं कि और भी नक्सली जो मुख्यधारा से भटके हुए हैं वो भी मुख्यधारा में आयें। उन्हें सरकार की हर योजना का लाभ दिया जायेगा।

बिहार में हार्डकोर नक्सली सूरज मुर्मू ने किया आत्मसमर्पण-Hardcore Naxalite Suraj Murmu surrenders in Bihar

सूरज मुर्मू का आत्मसमर्पण बड़ी उपलब्धि- डीआईजी

DIG संजय कुमार ने कहा मुंगेर, जमुई (Jamui) और लखीसराय जिले को नक्सल मुक्त जिला बनाने की दिशा में सूरज मुर्मू का आत्मसमर्पण (Surrender) बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि नक्सली गतिविधि (Naxalite Activity) पर रोक लगाने में केंद्रीय पुलिस बल का सहयोग रहा है। उन्होंने कहा एक साल में तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण जमुई जिला में किया है।

दो एनकाउंटर में तीन नक्सली हुए ढेर- DIG

DIG ने कहा कि दो एनकाउंटर हुआ, जिसमें जमुई जिले में एक नक्सली और लखीसराय में दो नक्ससलियों (Maoists) को मारा गया। उन्होंने कहा दो-तीन महीनों में लगातार हमलोगों को उपलब्धि मिल रही है, जिसमें सभी का सहयोग है।

उन्होंने कहा जो नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं, उनके लिए सरकार द्वारा पुनर्वास नीति है। इसके लिए कागजी कार्यवाही शुरू कर दिया गया है।

22 साल की उम्र नक्सली संगठन में शामिल हुआ था सूरज मुर्मू

हवेली खड़गपुर के रोरोडीह गांव निवासी बड़कू मुर्मू का पुत्र नक्सली सूरज मुर्मू ने बताया कि वह 22 साल की उम्र में 2018 में Naxalite Activities से जुड़ा था। उन्होंने कहा कि जब नक्सलियों से जुड़ा तो उससे पहले में खेती और बकरी चराने का काम जंगल में करता था।

धीरे-धीरे नक्सलियों से दोस्ती हो गई और उसके दस्ते में शामिल हो गया। नक्सलियों ने हथियार (Weapon) चलाने की ट्रेनिंग दी।

जिसके बाद उन्होंने SLR हथियार दिया। मुंगेर, जमुई और लखीसराय जिले के पहाड़ी जगंलों में दस्ता के साथ रहने लगा।

सूरज ने बताया कि जब नक्ससली से जुड़े तो परिवारों को जानकरी नहीं दी। वहीं चार सालों में घर की हालत खराब हो जाने के बाद आत्मसमर्पण करने का फैसला लिया।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...