यात्रीगण कृपया ध्यान दें! हटिया से बेंगलुरु और मुंबई के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा, जानें पूरा शेड्यूल

पूजा त्योहार में यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने हटिया से बेंगलुरु और मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, जानिए पूरा शेड्यूल।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) ने आगामी पूजा त्योहार के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए हटिया से बेंगलुरु और मुंबई के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। यात्रियों को सुगम यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की जा रही इन ट्रेनों का संचालन अक्टूबर और नवंबर महीने के दौरान किया जाएगा। दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र में इन दोनों पूजा स्पेशल ट्रेनों को बालसिरिंग, गोविंदपुर रोड, बानो, राउरकेला और झारसुगुड़ा स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है, जिससे क्षेत्र के अन्य यात्रियों को भी इसका लाभ मिल सकेगा।

रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, हटिया-एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल (08637/08638) का परिचालन 14 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच किया जाएगा। ट्रेन संख्या 08637 हटिया से हर बुधवार सुबह 9:00 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8:45 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 08638 बेंगलुरु से हर शुक्रवार तड़के 00:30 बजे गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि में खुलकर अगले दिन दोपहर 12:30 बजे हटिया पहुंचेगी।

इसी तरह, महाराष्ट्र की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए हटिया-एलटीटी मुंबई स्पेशल (08609/08610) शुरू की जा रही है। ट्रेन संख्या 08609 हटिया से 12 से 26 अक्टूबर के बीच प्रत्येक सोमवार शाम 4:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 9:50 बजे मुंबई पहुंचेगी। वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 08610 मुंबई से 13 से 27 अक्टूबर के बीच प्रत्येक मंगलवार रात 10:55 बजे खुलकर तीसरे दिन तड़के 4:30 बजे हटिया पहुंचेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।