हजारीबाग में यहां दो पक्षों में मारपीट, कई घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: हजारीबाग के कटकमदाग प्रखंड के नवादा पंचायत के बनहा गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया।

विवाद के बाद जमकर पत्थर बाजी हुई। इसमें कई लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही कटकमदाग थाना प्रभारी विपिन कुमार यादव, मुफस्सिल थाना प्रभारी बजरंग महतो पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति को नियत्रंण किया।

जानकारी के अनुसार हरहद गांव मोहम्मद आशीफ और बनहा गांव के कारु राम के पुत्र मन्नू राम के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

विवाद इतना बढ़ गया बात पत्थरबाजी तक पहुंच गयी। हालांकि इस दौरान ग्रामीणों ने पंचायत बुलाकर मामला शांत करने का प्रयास किया। लेकिन अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई। बताया जाता है कि कई महिलाएं भी घायल हुई हैं।

Share This Article