JMM ने हजारीबाग में सात सदस्यीय जिला संयोजक मंडली का किया गठन

इनमें संजीव बेदिया (मुख्य संयोजक), कमल नयन सिंह, टेको चंद महतो, सोना राम मांझी, राम किशोर मुर्मू, इजहार अंसारी और नीलकंठ महतो शामिल हैं

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की केंद्रीय समिति ने हजारीबाग जिला समिति (Hazaribagh District Committee) सहित सभी स्तर की समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।

साथ ही सात सदस्यीय हजारीबाग जिला संयोजक मंडली का गठन किया गया है। इनमें संजीव बेदिया (मुख्य संयोजक), कमल नयन सिंह, टेको चंद महतो, सोना राम मांझी, राम किशोर मुर्मू, इजहार अंसारी और नीलकंठ महतो शामिल हैं।

जिला संयोजक मंडली को कई निर्देश दिए गए

JMM के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार पांडेय (Vinod Kumar Pandey) ने शुक्रवार को बताया कि नवगठित जिला संयोजक मंडली को कई निर्देश दिए गए है।

उन्होंने बताया कि पत्र प्राप्ति की तिथि से 30 दिनों के अन्दर प्रखण्ड समितियों एवं पंचायत समितियों का गठन करते हुए उसकी विस्तृत सूची केन्द्रीय कार्यालय को प्रेषित करने को कहा गया है ताकि जिला समिति का पूर्ण गठन किया जा सके।

Share This Article